महासमुन्द
महासमुंद,27फरवरी। जिला हॉकी संघ खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय चन्द्रोदय हॉकी कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च तक स्थानीय मिनी स्टेडियम कॉलेज रोड महासमुंद में किया जा रहा है। प्रतियोगिता दिन व रात चलेगी। प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार 25 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपे, विजेता टीमों को प्रदान किए जाएंगे।
जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राहुल चन्द्राकर एवं सचिव राजेश दीवान ने बताया कि प्रथम दिन 28 फरवरी को दोपहर 2 बजे से महासमुंद और बलौदाबाजार टीम के बीच स्पर्धा होगी। 3 बजे स्मार्ट हॉकी व बलौदाबाजार, 4.30 बजे बिलासपुर व दुर्ग, 7 बजे राजनांदगांव तथा बिलासपुर के बीच मुकाबला होगी।
वहीं 8.30 बजे महासमुंद व जशपुर के बीच हॉकी का जबरदस्त मुकाबला होगा।
इसके बाद 1 मार्च को दूसरे दिन रायगढ़ व जगदलपुर 8.30 बजे रायपुर व कुरूद 10 बजे रूद्राक्षम वेलफेयरे राजनांदगांव व जांजगीर हॉकी टीम के बीच मुकाबला होगी। अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने बताया कि जिला हॉकी संघ द्वारा आयोजित 7.ए.साइड हॉकी प्रतियोगिता का मुख्य उद़्देश्य स्थानीय स्तर पर युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और हॉकी को प्रोत्साहित करना है।


