महासमुन्द

तालाब ग्रामीणों की प्यास बुझाने के साथ-साथ खेती और आजीविका का आधार-केशव
27-Feb-2026 3:32 PM
तालाब ग्रामीणों की प्यास बुझाने के साथ-साथ खेती और आजीविका का आधार-केशव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 27 फरवरी। जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम दारगांव में मनरेगा के तहत 16 लाख राशि से नये तालाब स्वीकृत हुआ है जिनका भूमिपूजन जनपद अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकार ने किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों के लिए नया तालाब किसी वरदान से कम नहीं होता। कभी हमें गर्मियों में बूंद-बूंद पानी के लिए लोगों को मीलों पैदल चलना पड़ता था। आज यह तालाब ग्रामीणों की प्यास बुझाने के साथ-साथ खेती और आजीविका का आधार हैं।  उन्होंने कहा कि भूमिगत जल स्तर लगभग 350 फीट से नीचे चला गया है। ऐसे में नया तालाब निर्माण वर्षा जल को सुरक्षित रख कर गर्मी में हमें जल उपलब्ध कराएगाएआसपास की भूमिगत जलस्तर बढ़ेगा। अध्यक्ष ने तकनीकी दृष्टि से हर बूंद का संरक्षण हो इसके लिए तालाब निर्माण के दौरान तकनीकी पहलुओं का विशेष ध्यान रखने के लिए रोजगार सहायक और सरपंच को निर्देश भी दिए। कहा कि मेड़ की चौड़ाई और ऊंचाई को इस तरह माप के बनाएं जिससे वर्षा का पानी सुरक्षित रूप से जमा रहे।

 और तालाब को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच उमा चंद्रहास यादव, उपसरपंच भीम सिंह ठाकुर, पंच लखन साहू, पूर्व सरपंच कौशल नेताम, शिव साहू, ओमप्रकाश निषाद, जगेश्वर ठाकुर, कृष्ण कुमार यादव, कुसु ठाकुर,कुमार ठाकुर, भूपेंद्र निषाद, एकलदेव निषाद, रोजगार सहायक मनटोरा निषाद और बहुसंख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट