महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27फरवरी। महासमुंद जनपद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का एक दल निधि चंद्राकर, सुधा चंद्राकर, सुषमा टंडन, पुष्पा ध्रुव, अश्वनी दीवान, दसरी ध्रुव, सृष्टि, अंजलि खैरवार, योगेश्वर चंद्राकर, ह्यूमन दीवान एवं मोहित ध्रुव ने छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा सत्र का अवलोकन किया तथा प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के लिए की जा रही नीतियों एवं योजनाओं पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास से संबंधित मुद्दों पर भी उन्हें अवगत कराया। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने सभी जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।


