महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 फरवरी। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद द्वारा मंगलवार को हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। पाठ की समाप्ति पश्चात् हनुमान जी की आरती कर भारत माता की आरती की गई। आरती पश्चात् सामयिक विषयों पर बौध्दिक चर्चा की कड़ी में जल की उपयोगिता एवं जल प्रदूषण पर वरिष्ठ पेंशनर साथी बसंत चंद्राकर ने बड़े सहज व सरल ढंग से अपनी प्रस्तुति दी।
पेंशनरों द्वारा प्रति मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। इस दौरान बताया गया कि प्रत्येक माह की 5 तारीख को होने वाली मासिक बैठक में इस बार होली उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें देवी चन्द राठी उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद महासमुंद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। सभी पेंशनर साथियों से अपील की गई है कि अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में अशोक गिरि गोस्वामी जिला अध्यक्ष पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद, कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथ सिन्हा, बसंत चंद्राकर, के के चंद्राकर, चमन चंद्राकर, मन्नू साहू, चिंतामणि चंद्राकर, सतीश पांडेय, जे एल साहू, भाव सिह नेताम,भानु प्रसाद सूर्यवंशी, कमलेश चंद्राकर, चमन चंद्राकर, गजानंद चंद्राकर,बी आर ध्रुव, मनाराखन ध्रुव आदि उपस्थित रहे।


