महासमुन्द

बजट छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का संकल्प है-योगेश्वर राजू सिन्हा
26-Feb-2026 3:24 PM
बजट छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं खुशहाल  बनाने का संकल्प है-योगेश्वर राजू सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 फरवरी। वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का संकल्प है। इस बजट से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बजट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

बजट के संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि यह बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने वाला बजट है। यह नवाचार, अधोसंरचना और समावेशी विकास को प्राथमिकता देने वाला बजट है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार ने कई प्रमुख घोषणाओं को पूरा करने के लिए भी बजट प्रावधान किया है। यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट छत्तीसगढ़ अंजोर 2047 के लक्ष्यों की पूर्ति एवं राज्य की सतत् विकास यात्रा में उठाया गया एक कदम है। हमारी सरकार ने पहले बजट में ज्ञान के उत्थान की आधारशिला रखी, वहीं दूसरे बजट में गति की रणनीति से प्रदेश के समग्र विकास को तीव्र करने की बात कही गई थी। वर्तमान बजट संकल्प थीम पर आधारित है। इसका अर्थ समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाईवलीहुड, पॉलिसी से परिणाम तक है।  इस बजट में अलग-अलग विभागों के लिए करोड़ों रुपए का प्रावधान किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग हेतु 22360 करोड़, पंचायत एवं ग्रामीण विकास हेतु 16560 करोड़, कृषि हेतु 13507 करोड़, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति हेतु 12820 करोड़, महिला एवं बाल विकास हेतु 11000 करोड़, लोक निर्माण हेतु 9451 करोड़, ऊर्जा हेतु 9015 करोड़, गृह विभाग हेतु 8380 करोड़, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा हेतु 8050 करोड़, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी हेतु 3890 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

श्री सिन्हा ने कहा है कि बजट में महासमुंद जिले से संबंधित दो बड़ी योजनाओं के लिए बजट की घोषणा की गई है। इनमें सिकासार.कोडार नहर लिंकिंग परियोजना के लिए 3.047 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त महानदी पर मोहमेला.सिरपुर बैराज निर्माण हेतु 690 करोड़ की स्वीकृति भी दी गई है। इसके अलावा नर्सिंग कालेज महासमुंद की स्थापना, द्रुतगामी सडक़ सम्पर्क योजना के अंतर्गत कसडोल से गरियाबंद मार्ग का निर्माण होगा।

 जो बागबाहरा होते हुए जाएगा। झलप . रायतुम अचानकपुर मार्ग के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान, जोबा से पीढ़ी.सिरपुर सडक़ एवं पुल निर्माण, औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी में औद्योगिक विकास कार्य होंगे। पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र अंतर्गत सिरपुर में ग्लोबल मेडिटेशन सेंटर, म्यूजियम, महानदी तट पर रिवर फ्रं ट, जन सुविधा के विकास, वृहद सडक़ों का निर्माण होगा। जिसके लिए कुल 36 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।


अन्य पोस्ट