महासमुन्द
विकासोन्मुख बजट-आनंद
25-Feb-2026 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 फरवरी। छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत यह बजट अत्यंत सराहनीय, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार एवं अधोसंरचना विकास पर विशेष ध्यान दिया है, जो प्रदेश को विकसित छत्तीसगढ़ ञ्च2047 की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है। आनंद साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आमजन, किसान, युवा एवं महिलाओं के हितों को समर्पित है तथा प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास की मजबूत नींव रखता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


