महासमुन्द

क्रिकेट खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने नपाध्यक्ष ने किया प्रेरित
24-Feb-2026 11:35 PM
क्रिकेट खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने नपाध्यक्ष ने किया प्रेरित

महासमुंद, 24 फरवरी। सिरपुर क्षेत्र के ग्राम खिरसाली में ग्रामीण युवाओं द्वारा भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। उन्होंने खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने प्रेरित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजनों से गाँव के प्रतिभाओं को आगे बढऩे का मौक मिलता है।
उन्होंने  सभी खिलाडिय़ों को आपसी सामंजस्य व भाईचारे की भावना के साथ खेलने की बात कही। इस अवसर पर टीम के कप्तान मोहित ध्रुव, उप कप्तान दुर्जन बरिहा, राकेश बरिहा, योगेश बरिहा, संजू विश्वकर्मा, उमेंद्र पटेल, रूपेश पटेल, गितेश पटेल, दीपक पटेल, गंगाराम ध्रुव, भगत बरिहा, मिलन बरिहा, अजित बरिहा, रोशन दीवान, टनेश्वर बरिहा, हेमसागर कर्ष, महेश्वर कर्ष, विशाल ध्रुव, सरगम ध्रुव, हिमांशु पटेल, अमित ध्रुव आिद उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट