महासमुन्द
लापता युवक की लाश नहर में मिली
23-Feb-2026 7:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 फरवरी। महासमुंद थाना क्षेत्र में लापता युवक का शव सोमवार को नहर में मिला।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 6 नयापारा निवासी मोहनलाल पटेल ने 22 फरवरी को थाना पहुंचकर अपने पुत्र गजेंद्र पटेल के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि गजेंद्र 21 फरवरी की सुबह लगभग 7.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था।
सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।
23 फरवरी को परसदा नयापारा के पीछे स्थित नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला, जिसकी पहचान गजेंद्र पटेल के रूप में की गई।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


