महासमुन्द
महासमुंद, 23 फरवरी। स्काउट्स एवं गाइड्स के संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल के जन्मदिवस और विश्व चिंतन दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, तुमाडबरी में भव्य सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिला स्काउट्स एवं गाइड्स संघ के आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्काउटिंग के आदर्शों त्याग, समर्पण और अनुशासन को जीवन में उतारने का संकल्प दिलवाया।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष दाऊलाल चन्द्राकर और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने लार्ड बेडेन पावेल और लेडी बेडेन पावेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण, तिलक और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
स्काउट परंपरा के अनुसार अतिथियों का स्वागत स्कार्फ पहनाकर किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा के दौरान सरस्वती वंदना, रघुपति राघव राजा राम, वी शैल ओवर कम और हर देश में तू जैसे भजनों का सामूहिक गायन हुआ। वरिष्ठ स्काउटर सुरेन्द्र मानिकपुरी के नेतृत्व में विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाएं और शांति पाठ किया गया।
पूर्व जिला सचिव रामकुमार साहू ने भजन प्रस्तुत करते हुए लार्ड बेडेन पावेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे व डॉ. शशबीर कौर संधु, पंकज चन्द्राकर, जय कन्नौजे व डॉ. शशबीर कौर संधु, पंकज चन्द्राकर, जय पवार, आनंद साहू, लता वैष्णव, प्रभारी प्राचार्य गोसाईं राम टांडेकर, रूपा पांडे, प्रणीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्काउट्स-गाइड्स उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि येतराम साहू ने कहा कि लार्ड बेडेन पावेल ने हमें विश्व बंधुत्व, भाईचारा और प्रकृति प्रेम का मार्ग दिखाया है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा और परोपकार के ऐसे कार्य करने चाहिए कि दुनिया हमें याद रखे। मानवता के प्रति समर्पण ही एक सच्चे स्काउट की असली पहचान है।


