महासमुन्द
थार की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
23-Feb-2026 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 23 फरवरी। ग्राम जामपाली में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। थार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पिथौरा पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को ग्राम जामपाली स्थित रूपा कैंटीन के पास एक तेज रफ्तार लाल रंग की थार (डब्ल्यूबी 08 के 3880) ने स्कूटी सवार खेमराज ध्रुव को जोरदार टक्कर मार दी। थार चालक वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सरायपाली की ओर से आ रहा था। हादसे में स्कूटी सवार खेमराज के सिर, चेहरे, छाती और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पिथौरा पुलिस ने आरोपी थार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 125 (ए) और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


