महासमुन्द

सीएम के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में हितग्राही संपर्क-सम्मान अभियान
22-Feb-2026 4:45 PM
सीएम के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में हितग्राही संपर्क-सम्मान अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 फरवरी।
भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू,विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा एवं नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 62वें जन्मदिवस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर महासमुंद जिला अस्पताल परिसर में सुबह 11 बजे से हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि आज का दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का दिन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सादगीपूर्ण जीवन और अंत्योदय का संकल्प ही हमारी सरकार की पहचान है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सुशासन की नई परिभाषा लिख रहा है। आज हम यहां केवल जन्मदिन नहीं मना रहे, बल्कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा का संकल्प दोहरा रहे हैं।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यकाल में अल्प समय में ही छत्तीसगढ़ ने विकास की जो गति पकड़ी है, वह अभूतपूर्व है। साय सरकार की योजनाओं का लाभ आज सीधे जनता तक पहुंच रहा है। महतारी वंदन से लेकर आवास योजना तक हर कदम पर प्रदेश की जनता का हित सर्वोपरि है। हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं ताकि छत्तीसगढ़ को वे देश का नंबर एक राज्य बना सकें।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार पूरे जिले में सेवा कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। जिला अस्पताल में हितग्राहियों का सम्मान कर हमें जो संतुष्टि मिली है, वही हमारे मुख्यमंत्री के लिए असली उपहार है। युवा मोर्चा संकल्पित है कि सरकार की हर जनहितैषी योजना को हर घर तक पइस कार्यक्रम के प्रभारी राकेश सचदेव थे। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और महतारी वंदन योजना जैसी विभिन्न लोक.हितैषी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनका तिलक लगाकर और पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। भाजपा शहर मंडल महासमुंद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, पार्षद प्रतिनिधि राजू चंद्राकर, पूर्व पार्षद अरविंद प्रहरे, भाजपा नेता आनंद साहू, भाजपा नेता प्रकाश शर्मा, पंकज चंद्राकर, गोपाल प्रधान, डोमार तांडी, आयुष दुबे, देवांश ठाकुर, लिलेश साहू, धर्मेन्द्र महोबिया, भगवती करकसे, गीतिका सोनी, शरद मराठा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा के स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट