महासमुन्द

राज्यसभा में रविदास समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग
22-Feb-2026 4:18 PM
राज्यसभा में रविदास समाज  को प्रतिनिधित्व देने की मांग

महासमुंद, 22 फरवरी। बुद्धेश्वर कुमार सोनवानी प्रदेश प्रवक्ता संत शिरोमणी रविदास विश्व महापीठ छत्तीसगढ़ ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि राज्यसभा में रविदास समाज अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
गुरु रविदास विश्व महापीठ छत्तीसगढ़ ने भाजपा व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि दोनों ही पार्टियां छत्तीसगढ़ से आगामी समय में राज्यसभा के सदस्यों के निर्वाचन में रविदास सामाज अनुसूचित जाति के किसी एक सदस्य को प्रतिनिधित्व दें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नबीन व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य नेताओं को पत्र लिखकर कहा गया है कि रविदास समाज को राज्य निर्माण के 26 वर्षों बाद भी प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।

आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 10 विधानसभा सीट व 1 लोकसभा सीट में एक भी प्रतिनिधि रविदास समाज का नहीं है। रविदास समाज अनुसूचित जाति वर्ग की उपेक्षा का हवाला देते हुए संसद के उच्च सदन, राज्यसभा में उचित प्रतिनिधित्व, मनोनयन या चुनाव के माध्यम से देने की मांग की जा रही है। इस मांग का उद्देश्य समाज के हाशिए पर पड़े वर्गों को मुख्यधारा की राजनीति में सशक्त बनाना और सामाजिक.आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है। कहा कि छत्तीसगढ़ में संत रविदास के अनुयायियों चमार, मेहर, मोची, अहिरवार, सूर्यवंशी, जाटव, सरगुजिया की बड़ी आबादी होने के बावजूद उन्हें उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।


अन्य पोस्ट