महासमुन्द

पालिकाध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं
21-Feb-2026 4:51 PM
पालिकाध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं

महासमुंद, 21फरवरी। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कल पालिका दफ्तर में वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर वार्ड की मूलभूत जरूरतों को साझा किया। साथ ही नागरिकों की व्यक्तिगत समस्याएं सुनकर भी तत्काल निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग प्रभारी को दिए।

श्री साहू लगातार पालिका क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। साथ ही जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण व समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। इस अवसवर पर संबंधित विभाग प्रभारी व नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नागरिकों ने पालिका अध्यक्ष कक्ष में श्री साहू के समक्ष नल कनेक्शन, सडक़, नाली, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, परिवार सहायता योजना, जन्म, मृत्यु पंजीयन की समस्याएं तथा बच्चों के जाति.निवास प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्याओं को साझा किया।


अन्य पोस्ट