महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 21 फरवरी। युवा कांग्रेस नेता धीरज गुप्ता को संगठन ने महती जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला युवा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया। जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री गुप्ता ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, छग प्रभारी अमित पठानिया व सहप्रभारी डॉ मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला सह प्रभारी सतीश ठाकुर के आदेशानुसार जिला प्रभारी भूपेंद्र विक्रांत साहू व जिलाध्यक्ष अमन चन्द्राकर ने धीरज गुप्ता को महासचिव नियुक्त किया है।
अपनी नियुक्ति के बाद श्री गुप्ता ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव से मुलाकात कर आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई, उस पर खरा उतरने हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से नवनीत सलूजा, मुबारक खान, रमेश साहू, योगांश चंद्राकर, एडिशन ठाकुर, भिखम चंद्र पार्कर, कमल निर्मलकर , चयन कुमार कौशिक आदि मौजूद थे।


