महासमुन्द
कांग्रेस का कलेक्टोरेट घेराव 18 को
17-Feb-2026 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 17 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, महासमुंद द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम अंतर्गत कल 18 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय का घेराव एवं धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, महासमुंद से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय तक होगा। कार्यक्रम का नेतृत्व उमेश नंदकुमार पटेल विधायक, खरसिया एवं पूर्व मंत्री जिन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा बचाओ संग्राम का प्रदेश समन्वयक नियुक्त किया गया है। तथा द्वारिकाधीश यादव विधायक, खल्लारी एवं जिलाध्यक्ष करेंगे। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से वीबी जीराम जी विधेयक को तत्काल वापस लेने एवं मनरेगा योजना को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर के माध्यम से शासन के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


