महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17फरवरी। ग्राम पंचायत नांदगांव में नांदगांव ब्लास्टर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित 8 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की अनेक टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फ ाइनल मुकाबला साल्हेभांठा और नांदगांव ब्लास्टर क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर साल्हेभांठा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 36 रन बनाए और पूरी टीम ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए नांदगांव ब्लास्टर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता नांदगांव ब्लास्टर क्रिकेट टीम को ट्रॉफी सहित 15,001 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। उपविजेता साल्हे भांठा टीम को 10,001ए जबकि तृतीय पुरस्कार के रूप में खरोरा टीम को 5.001 एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि क्षेत्र क्रमांक 7 की जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, बबली तथा जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर उपस्थित थीं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नांदगांव के गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


