महासमुन्द
महासमुंद,16फरवरी। महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक स्थित ग्राम खम्हारिया निवासी लोकेश सिन्हा ने अपनी शादी पर खम्हरिया स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों को चिडिय़ों का बसेरा भेंट किया तथा बच्चों व प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाओं से गौरैया संरक्षण अभियान में विशेष योगदान व सहयोग की अपील की।
दो कदम प्रकृति की ओर समिति के संस्थापक संजय साहू आमाकोनी ने बताया कि प्रकृति के प्रति जारूकता के उद्देश्य से मिट्टी का एक बसेरा गौरैया के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। गौरैया एक ऐसी चिडिय़ा है, जो इंसानों के आसपास ही अपना घोंसला बनाती है। अब गौरैया को घरों में पहले जैसा पर्याप्त जगह नहीं मिल रहा है। इन बातों को ध्यान में रख कर यह मिट्टी का बसेरा भेंट स्वरूप दिया जा गया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नारायण चौधरी, समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहे।


