महासमुन्द
ओडिशा तथा आंध्रप्रदेश सेे कच्चे आम बाजार में, डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो
16-Feb-2026 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 फरवरी। इस वक्त देशी आम के पेड़ नन्हीं नन्हीं कैरियों के साथ बौर से लदे हैं, लेकिन बाजार में आम की बड़ी-बड़ी कैरियां बिकने पहुंच चुकी हैं। महासमुंद के सब्जी बाजार में ये कच्चे आम ओडिशा तथा आंध्रप्रदेश सेे पहुंचा है। इन कच्चे आमों को लोग डेढ़ सौ रुपए प्रति किलो के दाम पर खरीद रहे हैं। इन कच्चे आमों में गुठलियां छोटी और गूूदे की तादात अधिक बताई जाती है। साथ ही यह देशी आमों की तुलना में कम खट्टे हैं। लोघ इस वक्त इसकी चटनी का मजा ले रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


