महासमुन्द

अनिल पटेल बने छग शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष
16-Feb-2026 3:32 PM
अनिल पटेल बने छग शिक्षक  संघ जिलाध्यक्ष

महासमुंद,16फरवरी। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला इकाई का निर्वाचन प्रांतीय निर्देशानुसार निर्वाचन अधिकारी अरुण प्रधान प्राचार्य डाइट महासमुंद पर्यवेक्षक रुपेन्द्र साहू जिला संगठन मंत्री गरियाबंद सहायक निर्वाचन अधिकारी मानिक साहू एवं जिला निर्वाचन प्रभारी उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन के नेतृत्व में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय महासमुंद में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिये दो दावेदार चुनाव मैदान पर थे। जिसमें अनिल पटेल 41 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं भगोलीराम साहू को 27 मत मिला।

इस दौरान सचिव पद के लिये जयराम पटेल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। उपाध्यक्ष तोपसिंह पटेल बसना,रोहिणी कुमार देवांगन पिथौरा, टंकेश्वर जायसवाल सरायपाली एवं अनिता सिन्हा महासमुंद निर्वाचित हुई। कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद नायक बसना बनाये गये। उप सचिव पद के लिये निर्वाचन की स्थिति निर्मित हुई जिसमें टोहन कुमार देवांगन महासमुंद, प्रकाशचंद्र टंडन बागबाहरा,सविता साहू सरायपाली एवं प्रीति कर्माकर महासमुंद निर्वाचित घोषित हुई। इस पद के लिये हुए निर्वाचन में सविता साहू ने सर्वाधिक 58 मत प्राप्त की।

कार्यकारिणी सदस्यों में दााऊसिंह दीवान बागबाहरा, शैलेन्द्र नायक सरायपाली, उत्तम कुमार वर्मा महासमुंद एवं चेतन सिंह दीवान महासमुंद शामिल हैं।

 

 जिला निर्वाचन प्रभारी टेकराम सेन ने निर्वाचन पश्चात संबोधित करते हुए कहा कि छग शिक्षक संघ का बागडोर हमारे अभिन्न साथी एलबी संवर्ग के हाथों हस्तांतरित हुआ है एवं बहुत सारे पदों पर एलबी संवर्ग के साथी निर्वाचित हुए हैं । उन्होंने नये साथी के बागडोर संभालने पर कहा कि छग शिक्षक संघ का भविष्य उज्ज्वल है।

निर्वाचन को संपन्न कराने में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन मंत्री राजेन्द्र इंगोले, संभागीय सचिव ओंकार वर्मा, अशोक शर्मा, चन्द्रहास पात्र, भागवत जगत, डी. बसंत साव, किशोर कुमार रथ, यूके दास, रोहिणी देवांगन,जैनेन्द्र चंद्राकर, खगेन्द्र तारक, भगोलीराम साहू सहित समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट