महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 फरवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर जिला मुख्यालय महासमुंद में कल युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में युवा, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है।
उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं को नवाचार,स्टार्टअप, डिजिटल सशक्तिकरण और कौशल विकास के माध्यम से आगे बढऩे का अवसर देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट गांव, गरीब और युवा केंद्रित है। शिक्षा, अधोसंरचना, डिजिटल इंडिया और कृषि क्षेत्र में किए गए प्रावधानों से देश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगीराज टिकरीहा ने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला है। रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनेक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे संवाद के माध्यम से बजट की सकारात्मक जानकारियों को समाज के बीच पहुंचाएं।
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह बजट प्रदेश सहित महासमुंद जिले के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। युवाओं के लिए कौशल विकास, उद्योग और रोजगार के नए द्वार खुलेंगेए जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश के गरीबए किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को समर्पित बजट है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने स्वागत भाषण एवं प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं युवा साथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट देश के युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं उद्यमियों को सशक्त बनाने वाला बजट है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम हैए जिससे रोजगारए शिक्षा और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
इस अवसर पर चंद्रहास चंद्राकर, इंद्रजीत गोल्डी, सरला कोसरिया, पूनम चंद्राकर, विमल चोपड़ा, त्रिलोचन पटेल, रामलाल चौहान, प्रीतम दीवान, ओम प्रकाश चौधरी, संध्या परगनिया, अलका चंद्राकर, डा.एन के.अग्रवाल, मोंगरा पटेल, भीखम ठाकुर, जसराज बाला, ब्रह्मानंद पटेल, आकाश ठाकुर, अमनप्रताप सिंह, लोकेश साहू, मिलिंद चंद्राकर, प्रलय थिटे, विकास चंद्राकर, प्रखर अग्रवाल, अनु ठेठवार एवं निशा वैष्णव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री द्वय थानसिंह दीवान एवं जितेन्द्र त्रिपाठी ने आभार प्रदर्शन भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ने किया। कार्यक्रम के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली के माध्यम से किया गया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव एवं आनंद साहू ने दी है।


