महासमुन्द

प्लेसमेंट कैम्प 16-17-18 को
14-Feb-2026 5:52 PM
प्लेसमेंट कैम्प 16-17-18 को

महासमुंद,14 फरवरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा 16 फरवरी को पिथौरा जनपद पंचायत कार्यालय, 17 फरवरी को बसना जनपद पंचायत एवं 18 फरवरी  को सरायपाली जनपद पंचायत कार्यालय में प्रात: 11 से 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के नियोजक एसपीएसजी सेक्युरिटी रायपुर के द्वारा सेक्युरिटी गार्ड के 150 पद हेतु 10वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12000 से 19000 रुपए वेतनमान पर एवं स्वतंत्र माईक्रोवफीन पीवीटी रायपुर के द्वारा फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों के लिए 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 12200 रुपए प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए आवेदक को रोजगार विभाग के पोर्टल लिंक या रोजगार विभाग के एप में अपना रोजगार पंजीयन कराने के साथ.साथ प्लेसमेंट कैम्प के लिए भी पंजीयन कराना आवश्यक है। जॉब फेयर पर उपस्थित होने वाले इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित रहे


अन्य पोस्ट