महासमुन्द

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरु
14-Feb-2026 5:47 PM
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरु

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 फरवरी।
जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बेमचा गुलाब बाड़ा में स्व. गुलाब सिंह चंद्राकर परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का कल भव्य शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर की गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भगवत प्रेमी यात्रा में शामिल हुए। साथ ही महासमुंद प्रवास पर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, राज्य महिला आयोग सदस्य सरला कोसरिया, महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष  येतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल,  पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, संध्या परगनिया स्मिता चंद्राकर सहित अन्य वरिष्ठ भाजपा नेतागण शामिल हुए।

मालूम हो कि बेमचा में द्वारिका प्रसाद चंद्राकर जानकी चंद्राकर रमा चंद्राकर, संगीता - राहुल चंद्राकर, निधि हर्ष चंद्राकर,  आकांक्षा-अनमोल चंद्राकर द्वारा उक्त आयोजन कराया जा रहा है।  कथावाचक दक्षिण कौशल पीठाधिश्वर परम पूज्य स्वामी राजीव लोचन दास महाराज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर वेदी स्थापना कराया गया। आज 14 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक नियमित कथा वाचन होगा। कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।


अन्य पोस्ट