महासमुन्द

तेंदुआ सडक़ पार करते दिखा
14-Feb-2026 5:46 PM
तेंदुआ सडक़ पार करते दिखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 पिथौरा, 14 फरवरी।
पिथौरा बुंदेली मार्ग पर नगर से कोई 8 किलोमीटर दूर एक तेंदुआ सडक़ पार करते दिखाई दिया। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र में अक्सर भालू दिखाई देता रहता है परन्तु इस बार हिंसक वन्य प्राणी तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में है। मिली जानकारी के अनुसाऱ नगर से कोई आठ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खपराखोल पहाड़ी के सामने से निकले बुंदेली मार्ग पर दिन दहाड़े एक तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में है ज्ञात हो कि तेंदुआ हिंसक वन्य प्राणी है जो मनुष्य को देखकर हमला करता है। वही इस पहाड़ी पर भालूओ का डेरा भी है जो शाम होते ही गांव में घुसकर किसी भी ग्रामीण के किचन में जाकर तेल पीकर पका भोजन खा लेता है। बहरहाल वन विभाग ने ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की है।


अन्य पोस्ट