महासमुन्द

पीजी कॉलेज में मनाया क्या वार्षिक क्रीड़ा उत्सव
11-Feb-2026 3:59 PM
पीजी कॉलेज में मनाया क्या वार्षिक क्रीड़ा उत्सव

 महासमुंद, 11फरवरी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर करुणा दुबे के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी दिलीप लहरे के नेतृत्व में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 9 व 10 फरवरी को वार्षिक क्रीड़ा उत्सव मनाया गया।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं  बैडमिंटन वॉलीबॉल क्रिकेट गोला फेंक कुर्सी दौड़ पासिंग द बॉल थ्री लेग रेस जैसे मनोरंजनात्मक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं सभी अधिकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

 सभी विजेता खिलाडिय़ों को डॉ. रीता पांडे द्वारा मेडल व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया।

 दो दिवसीय कार्यक्रम में डॉ. मालती तिवारी, डॉ. दुर्गावती भारतीय,श्री अजय कुमार राजा, डॉक्टर ई पी चेलक, प्रियंका सोनवानी,राजेश्वरी सोनी, सरस्वती सेठ,प्रदीप कन्हेर, केसर चंद वनपाल,डॉ जगदीश सत्यम,मनबोध चौहान, आशुतोष पुरी गोस्वामी,दिलीप बढ़ाई,मुकेश साहू,गेश्वर दीवान कुंदन देवांगन, केसर कश्यप, सौरभ साहू,कपिल पेंडरिया, मुकेश पेँडरिया, मोनू आदि महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट