महासमुन्द

जी राम जी योजना पर कार्यशाला
10-Feb-2026 7:49 PM
जी राम जी योजना पर कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 10 फरवरी। मंगलवार को स्थानीय विश्राम गृह में भाजपा मंडल पिथौरा द्वारा जी राम जी योजना को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को योजना की जानकारी दी गई और उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों को योजना के संबंध में अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल ने कहा कि जी राम जी योजना केंद्र सरकार की योजना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को योजना की प्रक्रिया और प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। शंकर अग्रवाल ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उनके अनुसार यह योजना पूर्व की मनरेगा योजना की तुलना में अधिक प्रभावी और पारदर्शी है।

उन्होंने दावा किया कि इस योजना के तहत मजदूरों को अधिक कार्य अवसर मिलेंगे और जो कार्य किए जाएंगे, वे ग्रामीणों के लिए उपयोगी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि योजना की निगरानी कलेक्टर स्तर पर की जाएगी और भुगतान की प्रक्रिया को सरल रखने का प्रावधान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मजदूरों को योजना की जानकारी देने की अपील की।

पिथौरा मंडल प्रभारी धनेश नायक ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए जी राम जी योजना के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के विक्की सलूजा ने किया।

कार्यशाला में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इनमें शंकर अग्रवाल, धनेश नायक के अलावा नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, प्रीत राम सूर्ये, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकुवर सिन्हा, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, शशि डड़सेना, किरण दुलेकशन साहू, नरेश सिंघल, रैदास गोयल, सीताराम सिन्हा, विजय नायक, स्वप्निल तिवारी, पद्मिनी चौधरी, मनोरमा बांधे, प्रियांशु दीक्षित, सुधीर प्रधान, प्रेमशंकर प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री जीवन तांडी, मंडल अध्यक्ष अनूप तांडी, प्रियरंजन कोसरिया, सुमित सिंघल, बिजयराज पटेल, महेन्द्र डड़सेना एवं सुरेन्द्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


अन्य पोस्ट