महासमुन्द

गर्मी से पूर्व जल व्यवस्था सुदृढ़ करने पालिकाध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
08-Feb-2026 8:19 PM
गर्मी से पूर्व जल व्यवस्था सुदृढ़ करने पालिकाध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

बैठक में नपाध्यक्ष ने दिए आवश्यक निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,8 फरवरी। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कल शनिवार को अपने कक्ष में जल विभाग एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।  अध्यक्ष श्री साहू ने नगर के पानी टंकियों को भरने तथा इंटकवेल के मोटरों को कार्यशील बनाए रखने और व्यवस्थित रूप से नगर में जल की आपूर्ति करने के लिए कर्मचारियों को बेहतर समन्वय तथा कार्य योजना बनाकर कार्य करने कहा।

उन्होंने कहा कि टंकियों की भराई में यदि कोई समस्या आ रही है तो अभी से उसे व्यवस्थित कर लें। उन्होंने गर्मी के पूर्व पेयजल संकट से निपटने सम्बंधित कर्मचारी को अवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गर्मी में नागरिकों को सुगम पेयजल की आपूर्ति करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही लोक निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता पूर्ण तथा समय बद्ध कार्यों में गति लाने निर्देशित किया।

बैठक में प्रमुख रूप से उप अभियंता साधना अहिवार,जल विभाग प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार, पीडब्ल्यूडी प्रभारी नरेश ध्रुव,  सेतराम साहू, मनहरण यादव रियाज अली, नंदकुमार, ताराचंद यादव, पीलूराम साहू, केमिस्ट धनंजय पटेल, स्वच्छता प्रभारी नौशाद बख्श सहित बड़ी संख्या में जल विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट