महासमुन्द
वेडनर स्कूल के छात्र ठाकुर प्रसाद को कांस्य
06-Feb-2026 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 फरवरी। वेडनर स्कूल के छात्र ठाकुर प्रसाद को पेसापल्लो खेल में कांस्य पदक मिला।
पेसापल्लो खेल 16 जनवरी को हर्ष इंटरनेशनल स्कूल जिन्द हरियाणा में आयोजित किया गया था। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र ठाकुर प्रसाद साहू ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ से एकमात्र ठाकुर प्रसाद साहू ने इस खेल में जीत हासिल की। उनकी इस सफलता पर शाला के प्राचार्य रेव्ह.फादर देवानंद बाघ सहित समस्त शिक्षक -शिक्षिकाएं हर्षित हुए। मार्गदर्शन देने में खेल प्रभारी छन्नू लाल साहू का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


