महासमुन्द
शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह
06-Feb-2026 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 फरवरी। इमलीभांठा महासमुंद में संध्या साहू एवं परिवार द्वारा आयोजित शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में पं. कमलेश प्रसाद दुबे का प्रवचन जारी है। कथा के तीसरे दिन पं. दुबे द्वारा ने सती विवाह, शिव सती चरित्र एवं विश्व मोहिनी नारद की कथा का वर्णन किया।कहा कि ऋषि नारद भी माया के वश में होकर अपना संकल्प गंवा बैठे जिसे भगवान विष्णु एवं शिव ने नष्ट किया।
आयोजनकर्ताओं की ओर से गीता साहू, संध्या साहू, किरण, सुमन लाल, ममता ललित साव, कल्पना लीलाराम, गरिमा सृजनचंद्र, मीनाक्षी, सोनाली, सुहानी, गौरव, खुशलाल, दिव्य सहित समस्त सोनबांकड़ा साहू परिवार कांपा उपस्थित थे। उक्त जानकारी टेकराम सेन ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


