महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 फरवरी। ग्राम झलप के टिकरापारा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू बतौर मुख्य अतिथि अतिथि शामिल हुए। उन्होंने भगवान बजरंगबली व ग्राम देवताओं की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही प्रथम मैच के प्रतिभागी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता स्थल पर युवाओं ने श्री साहू का आतिशी स्वागत किया। नपाध्यक्ष ने ग्रामीणों व खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी प्रतियोगिता को जीवंत बनाए रखने में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की भूमिका सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण युवाओं की एकता व उत्साह देखने को मिलता है। गांव के बुजुर्ग का आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही ऐसे आयोजन उत्साह पूर्ण सफल होते हैं। उन्होंने हर परिस्थिति में गांव वालों के हर सुख दुख में साथ खड़े रहने की बात कही। इस अवसर पर प्रमुख सरपंच राकेश साहू, अतुल गुप्ता, मैंडी साहू, गज्जू ध्रुव, बरियाम यादव, सोनू यादव, कमलेश पटेल, चार्ली पटेल, आर्यन सिन्हा, भागवत यादव, आशीष देवांगन, दुर्गेश यादव, टिकेश्वर पटेल, तोष कुमार यादव, नरेंद्र ध्रुव, चुन्नी लाल साहू,श्रवण चक्रधारी, भोला नन्द, पूनम पटेल, मिलाप पटेल, टीकू यादव, संजू निषाद, दिग्गी ध्रुव, केशव पटेल, जितेंद्र ध्रुव, जगदेव ध्रुव, लिलेश ध्रुव, गोकुल ध्रुव, विकास देवांगन सहित बड़ी संख्या में कबड्डी खिलाड़ी व ग्रामीण जन उपस्थित थे।


