महासमुन्द

क्षेत्रीय समन्वय एवं लेखा सह एमआईएस सहायक के लिए आवेदन 20 तक
05-Feb-2026 3:52 PM
क्षेत्रीय समन्वय एवं लेखा सह एमआईएस सहायक के लिए आवेदन 20 तक

महासमुंद,5फरवरी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जिला प्रकोष्ठ एवं विकासखण्ड के लिए बैकलॉग रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। जिसमें क्षेत्रीय समन्वय एवं लेखा सह एमआईएस सहायक संविदा के दो-दो पद शामिल है। संविदा नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा नियुक्ति नियम 2012 के तहत किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के पते पर केवल रजिस्टर्ड डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी, आवेदन पत्र का प्रारूप एवं दिशा निर्देश जिले के वेबसाईट तथा जिला पंचायत के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट