महासमुन्द

शीतला तालाब में नाली निर्माण का भूमिपूजन
04-Feb-2026 4:39 PM
शीतला तालाब में नाली निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 4 फरवरी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15,16 एवं 17 स्थित शीतला तालाब में नाली निर्माण का भूमिपूजन तीनों वार्डों के पार्षदों की उपस्थिति में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कल विधिवत पूजा अर्चना कर की। नाली के निर्माण से बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।

 पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने निर्माण कार्यों की सौगात मिलने पर वार्डवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नाली बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा। नाली निर्माण से न केवल सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। बल्कि बरसात के मौसम में होने वाली अनेक परेशारियों से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।

इस दौरान प्रमुख रूप से सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर,जय देवांगन, जितेंद्र ध्रुव, ईश्वरी भोई, पार्षद मुस्ताक खान, नीरज चंद्राकर, धनेन्द्र चंद्राकर, भाऊ राम साहू, सुनैना पप्पू ठाकुर, चंद्रशेखर बेलदार, राहुल आवड़े, धनेश्वरी सोनवानी, पूर्व पार्षद विष्णु चंद्राकर, धरम चंद्राकर, मंजू, उषा, बिशनी, मानबाई ध्रुव सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट