महासमुन्द

अमर ने लगाया सिरपुर महोत्सव में भ्रष्टाचार का आरोप
04-Feb-2026 4:35 PM
अमर ने लगाया सिरपुर महोत्सव में भ्रष्टाचार का आरोप

कहा-गंगा आरती का नाम बदलकर महानदी आरती की गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4फरवरी। पूर्व जनपद सदस्य अमर अरूण चंद्राकर ने सिरपुर महोत्सव में हिंदू तथा बौद्ध धर्मों की परपंराओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। कहा कि वर्षों से सिरपुर में माघी पुन्नी मेला को स्नान और दान तथा महादेव की पूजा कर जिस उत्सव को मनाया जाता था, अब उसे किसी और रंग में रंगा जा रहा है।

 उन्होंने सिरपुर महोत्सव को लेकर प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।

इस बार गंगा आरती का नाम बदलकर महानदी आरती लिखकर आमंत्रण पत्र छपवाए गए हैं, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।

 श्री चंद्राकर कल दोपहर प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि सिरपुर में माघी पुन्नी का मेला वर्षों से हो रहा है।

लेकिन इस बार इसे पृथक रूप से दर्शाने का प्रयास किया गया है। 2020 में कांग्रेस शासन काल में बौद्ध और सनातनियों के लिए उनकी परंपराओं के अनुरूप पृथक-पृथक पूजन करने की यहां व्यवस्था की थी। इस बार यह व्यवस्था नदारद रही। वर्षों से सिरपुर महोत्सव के लिए महज 5 लाख के आसपास ही बजट मिलता रहा। लेकिन इस बार यहां अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को बुलाया गया। ऐसे में महज 5 लाख में यह महोत्सव संभव नहीं है।


अन्य पोस्ट