महासमुन्द

सांसद रूपकुमारी ने की महानदी आरती
04-Feb-2026 4:03 PM
सांसद रूपकुमारी ने की महानदी आरती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4फरवरी। ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव के अवसर पर प्रति दिवस महानदी तट पर शाम 7:30 बजे दिव्य महानदी आरती का आयोजन किया जा रहा है।

 कल अंतिम दिन इस आध्यात्मिक आयोजन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी परिवार सहित शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, राज्य बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर,येतराम साहू, आनंद साहू शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि ओ पी. चौधरी, सिरपुर गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट दाऊ लाल चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद रूपकुमारी चौधरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलन किया तथा श्रद्धा भाव से महानदी आरती संपन्न की।

 इस दौरान संपूर्ण वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार,शंखध्वनि एवं मधुर भक्ति संगीत से भक्तिमय हो उठा। महानदी के पावन तट पर प्रज्ज्वलित सैकड़ों दीप आलोकित हुए।


अन्य पोस्ट