महासमुन्द

विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाला बजट - अलका चंद्राकर
03-Feb-2026 3:59 PM
विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने वाला बजट - अलका चंद्राकर

बागबाहरा, 3 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत किए गए सालाना बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अल्का चंद्राकर (स्वतन्त्र निदेशक इस्पात मंत्रालय भारत सरकार) ने कहा कि यह ऐतिहासिक बजट विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ाने वालीं बजट है। यह बजट आम जनता के लिए हितकारी एवं कल्याणकारी साबित होगी। यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करने वालीं बजट होगी ।

श्रीमती चंद्राकर ने बताया कि इस बजट में मोदी सरकार की यह दूरदर्शी नीति न सिर्फ इनोवेशन को बढ़ावा देती है बल्कि सस्टेनेबल निवेश को आकर्षित करती है और मैन्यूफैक्चरर्स को जिम्मेदारी के साथ अपने उत्पाद निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगी। जिससे आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी। इस बार का केंद्रीय बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों, नए उद्यमियों, मध्यम वर्ग,शिक्षा क्षेत्र, रक्षा क्षेत्र, स्वास्थ्य, टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल के लिए उपयोगी साबित होगी।

अल्का चंद्राकर ने बताया कि इस बार के बजट में महिलाओं के लिए देश के सभी जिलों में महिला हास्टल निर्माण करने की घोषणा की गई है तथा महिला स्व सहायता समुह को और सशक्त बनाने की घोषणा की गई है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगी।

साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर बजट को ऐतिहासिक बताते हुए अल्का चंद्राकर ने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे कैंसर, डायबिटीज सहित अन्य गंभीर बीमारियों की दवाइयों के दाम सस्ती होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक, विकासशील और जनकल्याणकारी बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।


अन्य पोस्ट