महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 3 फरवरी। खल्लारी विधायक व पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने बागबाहरा बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित डबल्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
बागबाहरा बैडमिंटन क्लब द्वारा जनपद पंचायत के सामने इंडोर स्टेडियम में डबल्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खल्लारी विधायक व पूर्व संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव थे। मुख्य अतिथि विधायक श्री यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि विधायक श्री यादव ने इस तरह के आयोजन के लिए बागबाहरा बैडमिंटन क्लब की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाएं सामने आती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेलों में रुचि बढ़ाने एवं युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने और उनका समर्थन करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे खेलों में युवाओं का झुकाव लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उसको निखारने की जरूरत है। बागबाहरा बैडमिंटन क्लब की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, भूपेंद्र ठाकुर, मंता यादव, ताम्रध्वज बघेल, मेनका पुखराज साहू, मिथुन आमिर, रमेश साहू, प्रीति महेंद्र गुप्ता, सविता दीवान, शैलेश साहू, संजू अग्रवाल, कमलेश, महेश हरपाल, संजय अग्रवाल, प्रतीक चन्द्राकर, धन्नू चन्द्राकर, चिराग अग्रवाल मौजूद थे।


