महासमुन्द

गुरु रविदास को किया नमन
02-Feb-2026 8:34 PM
गुरु रविदास को किया नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला मुख्य कार्यालय में  रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने संत गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर अपना उद्बोधन दिया।


अन्य पोस्ट