महासमुन्द

सिरपुर महोत्सव: सीएम ने किया स्टॉलों का निरीक्षण
02-Feb-2026 4:21 PM
सिरपुर महोत्सव: सीएम ने किया स्टॉलों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,2फरवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिरपुर महोत्सव स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जिला पंचायत एनआरएलएम,कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सिरपुर क्षेत्र विकास प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ, प्रगति एवं भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा आमजनों तक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी स्क्रीन एवं कला जत्था के माध्यम से राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रदर्शन की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। अवलोकन के दौरान खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी दयाल दास बघेल, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, विधायक साजा ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, नगर पालिका अध्यक्ष महासमुंद निखिल कांत साहू,कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, वनमंडलाधिकारी मयंक पाण्डेय, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट