महासमुन्द

नगरजनों व भाजपाइयों ने सुना केंद्रीय बजट भाषण
02-Feb-2026 3:45 PM
नगरजनों व भाजपाइयों ने सुना केंद्रीय बजट भाषण

पिथौरा, 2 फरवरी। स्थानीय लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह में रविवार को भारत सरकार का केंद्रीय बजट भाषण सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता शंकर अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर के नागरिक भी उपस्थित रहे। विश्राम गृह में सुबह से ही लोग एकत्र हुए और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट भाषण को सुना। लगभग दो घंटे से अधिक चले बजट भाषण को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, अग्रवाल सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, भाजपा नेता रैदास गोयल, मंडल भाजपा अध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा नेता शशि डडसेना, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, भाजपा नेता दुलीकेशन साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामकुवर सिन्हा, भाजपा नेता रामचंद्र सिन्हा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री जीवन तांडी, बबलू सोनी, प्रीतराम सूर्ये, राजेश अग्रवाल, गजाननंद साहू, सुधीर प्रधान, सुरेंद्र साहू, कुलेश पटेल, छोटू पटेल, दीपक डडसेना सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।


अन्य पोस्ट