महासमुन्द

पूर्व विधायक डॉ. चोपड़ा ने मुख्यमंत्री से की शेष धान खरीदी पर चर्चा
02-Feb-2026 3:36 PM
पूर्व विधायक डॉ. चोपड़ा ने मुख्यमंत्री से की शेष धान खरीदी पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2फरवरी। सिरपुर महोत्सव के अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिले के प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर धान खरीदी की समस्याओं पर चर्चा की। डॉ.चोपड़ा ने मुख्यमंत्री का ध्यान उन किसानों की ओर आकृष्ट कराया जिनका धान अभी तक नहीं खरीदा जा सका है।

 

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लगभग 600 से 700 ऐसे किसान हैं जिनका सत्यापन वेरिफिकेशन कार्य पूर्ण हो चुका है, किंतु उनकी उपज की खरीदी अब तक लंबित है।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस विषय को ध्यानपूर्वक सुनी और डॉ. चोपड़ा को आश्वस्त किया कि वे इस मामले पर पूर्णत: सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रायपुर पहुंचते ही वे इस विषय पर त्वरित निर्णय लेंगे।


अन्य पोस्ट