महासमुन्द

कबड्डी- मड़ई मेला में शामिल हुए पालिकाध्यक्ष
02-Feb-2026 3:30 PM
कबड्डी- मड़ई मेला में  शामिल हुए पालिकाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1फरवरी। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू  विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

श्री साहू ग्राम कौंदकेरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बतौर अतिथि शामिल होकर खिलाडिय़ों को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलते हुए अच्छे खिलाड़ी बनने प्रोत्साहित किया। तथा ग्रामीणों को बेहतर खेल आयोजन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल हमे अनुशासित रहने की शिक्षा देती है।  इसी प्रकार ग्राम तोरला में आयोजित मड़ई मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां ग्राम देवताओं की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने मड़ई मेला को छग की पारंपरिक पर्व बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सौरभ लोधी, शाहबाज राजवानी, रत्नेश साहू, सुनील पटेल, रिखीराम सिन्हा, दौलत राम साहू, रामेश्वर गजेंद्र, टानिक राम गजेंद्र, मनोज यादव, गोविंद गिरी, घनश्याम साहू, राकेश गजेंद्र, प्रीतम गजेंद्र, रानू गजेंद्र, चुम्मन साहू, परमेश्वर ठाकुर, लोकनाथ सिन्हा, नीतीश गजेंद्र, लेखराम ठाकुर, खुमन गजेंद्र, सोनू गजेंद्र आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट