महासमुन्द

छात्राओं को विधायक ने किया साइकिल वितरण
01-Feb-2026 5:44 PM
छात्राओं को विधायक ने किया साइकिल वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 फरवरी।
 शनिवार को शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल नयापारा में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पाहार से किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह योजना छात्राओं के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। जिन छात्राओं को अपने घर से स्कूल आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, अब नहीं होगी। सभी छात्राएं अब साइकिल से स्कूल आएंगी। पढ़ाई में किसी प्रकार की कोई रुकावट न आए इसके लिए हमारी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है। शिक्षा किसी भी देश की बुनियादी जरूरतों में से एक है। शिक्षा से ही देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ता है। देश का भविष्य उज्ज्वल हो इसके लिए बच्चों का शिक्षित होना अति आवश्यक है।
 इसके लिए शिक्षा प्राप्ति में आने वाले रुकावटों को दूर करने का कार्य हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, भाजपा मंडल महामंत्री मीना वर्मा, भाजपा नेता धर्मेंद्र महोबिया, पार्षद राहुल आवड़े व स्कूल स्टाफ  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट