महासमुन्द

अभविप ने निकाली त्रिरंगा यात्रा
25-Jan-2026 4:37 PM
अभविप ने निकाली त्रिरंगा यात्रा

महासमुंद, 25 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई बागबाहरा ने शनिवार को बागबाहरा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण बनी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना व राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना था।
इस तिरंगा यात्रा में बागबाहरा क्षेत्र के विभिन्न शासकीय व अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र सहभागिता की। विद्यार्थियों की अनुशासित सहभागिता रही। कार्यक्रम में बागबाहरा नगर के नागरिकों, अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।


अन्य पोस्ट