महासमुन्द

बेलसोंडा स्थित दो औद्योगिक केन्द्रों का निरीक्षण
23-Jan-2026 4:36 PM
बेलसोंडा स्थित दो औद्योगिक केन्द्रों का निरीक्षण

अनियमितता पर प्रबंधन एवं ठेकेदारों को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 जनवरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम ने कल गुरुवार को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत भगवती इंडस्ट्रीज एव साबू एलपीजी एक्यूपमेंट प्रायवेट लिमिटेड बेलसोंडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी जिला रामकुमार ध्रुव, श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग डी एन पात्र, श्रम उप निरीक्षक बेलारसन बघेल उपस्थित रहे।

भगवती इण्डस्ट्रीज में श्रम विभाग द्वारा संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936 के अन्तर्गत जांच निरीक्षण किया गया। वहां 3 ठेकेदार कार्यरत पाए गए। जिनके द्वारा लाइसेंस लिया जाना नहीं पाया गया। उक्त सम्बंध में ठेकेदारों को लाइसेंस लिये जाने हेतु नोटिस जारी किया जा रहा है। ओवर टाईम का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। जिसके सम्बंध में प्रबंधन एवं ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।

जिला परिवहन विभाग की जांच में कोई भी अनियमितता नहीं पाई गई। इसी प्रकार साबू एलपीजी एक्यूपमेंट प्रालि बेलसोंडा का निरीक्षण किया गया। श्रम विभाग की जांच में ठेकेदार नियोजित नहीं पाया गया। फैक्ट्री रोल में कर्मचारी नियोजित पाए गए। जिनका रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। सूचना बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया। इस संबंध में प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट