महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जनवरी। 8वीं सब जूनियर अंडर 15 राष्ट्रीय स्पर्धा रग्बी फुटबॉल भुवनेश्वर में 18 से 22 जनवरी तक आयोजित हो रहा है। स्पर्धा में महासमुंद जिले से सब जूनियर राष्ट्रीय खेल में भूपेन्द्र साहू पिता शंकरलाल साहू, पीएमश्री सेजेस तुमगांव में अध्ययनरत कक्षा 9वीं के छात्र, बंगला पारा वार्ड नं. 10 तुमगांव निवासी का चयन हुआ है।
चयन पर बधाई देते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जिला खेल अधिकारी विभाग मनोज धृतलहरे सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य पी एम श्री सेजेस तुमगांव देवेन्द्र अगलावे, वरिष्ठ व्याख्याता लंकेश कुरील, आई.एल आई, के.आर-साहू, सिद्धात गायगौरे पवन डङ़सेना खेल प्रशिक्षक सुनिल भोई ,कामता प्रसाद साहू, डोलेश होता, समस्त हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम स्टॉक में मधुरिमा शर्मा, सुरेश यादव यादव, सागर झा, सत्यम पाण्डे, भारती भार्गव, वेनिका लकरा, प्रियंका बरिहा, बरखा शर्मा, लोकेश साहू, तरुण सिन्हा, सोनली साहु, लक्ष्मीनारायण साहू, रेणुका साहु, प्रगति साहू, मोनिका यादव, नलिनी ध्रुव, लिली मजखंड, चेतना फेकर, सविता ध्रुव, अंकिता ठाकरे, ज्योति सिंह, अश्वीनी धीवर, हेमलता साहू तिलक शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया।


