महासमुन्द

नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष का जताया आभार
16-Jan-2026 3:08 PM
 नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 16 जनवरी । महासमुंद जिले के नवनियुक्त कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों ने खल्लारी विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिसमें महासमुंद शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला, ग्रामीण अध्यक्ष अन्नू चन्द्राकर, झलप पटेवा अध्यक्ष खिलावन साहू, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह दीवान, बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण देवनाथ साहू, शहर अध्यक्ष लखबीर छाबड़ा, सांकरा अध्यक्ष मधुसूदन साहू, कोमाखान अध्यक्ष खेमराज सिन्हा, भवरपुर घसिया सिदार, छुहीपाली अध्यक्ष तन्मय पांडा, सरायपाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  ग्रामीण तेजराम पटेल, नगर अध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल व बसना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार साहू को बनाया गया है।

नियुक्ति होने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष गुरमीत चावला, अन्नू चन्द्राकर, देवनाथ साहू, लखबीर छाबड़ा, खेमराज सिन्हा,मधुसूदन साहू आदि ने विधायक निवास पहुंच कर खल्लारी विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री यादव का आभार जताया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

वहीं जिला अध्यक्ष श्री यादव ने नियुक्ति पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस दौरान प्रमुख रूप से खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, दुर्गा सागर, खोमेश साहू, शमीम खान, शहजान पाशा, फिरोज मेमन, मंता यादव, आशीष दीवान, ताम्रध्वज बघेल, राहुल यादव, मिथुन अमीर, शिवा जगत, देवेश साहू, नवनीत सलूजा, लोकेश उइके, पुष्पेंद्र चन्द्राकर, बड़ा खान, राजेश सोनी, चन्द्रहास साहू, गिरीश पटेल, रीमा यादव, लोकेश दीवान, युगल किशोर यादव, चन्दूलाल साहू, दिनेश मोंगरे, फुलसिंग ध्रुव आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट