महासमुन्द

नपाध्यक्ष ने बोर खनन कार्य का शुभारंभ
08-Jan-2026 3:36 PM
नपाध्यक्ष ने बोर खनन कार्य का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 जनवरी। शहर के वार्ड क्रमांक 18 में स्थानीय नागरिकों की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू तथा वार्ड पार्षद माधुरी यदु द्वारा नवीन बोर खनन कार्य का शुभारंभ पूजा अर्चना कर किया गया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारा प्रथम दायित्व है। आज वार्ड 18 के शिव चौक में बोर खनन कराया जा रहा है। इसका लाभ स्थानीय रहवासियों को मिलेगा। गर्मी के मौसम में लोगों को निस्तारी व पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए नागरिक लंबे समय से मांग कर रहे थे। नागरिकों के मंशानुरूप शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पार्षद माधुरी यदु ने भी संबोधित कर बोर खनन कार्य के लिए वार्डवासियों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर पार्षद पीयूष साहू, पूर्व पार्षद शेखर जलक्षत्री, प्रकाश यादव, सोमू यादव, संजय यादव, हनुमंत यादव, आकाश यादव,वेद यादव,मनीष यादव, मुन्ना राजपूत, रामेश्वरी साहू, दीपेश देवांगन,देव जलक्षत्री, रामेश्वरी जलक्षत्री, ईश्वरी साहू आदि उपस्थित थे।

&&&&&&&&&


अन्य पोस्ट