महासमुन्द

राष्ट्रीय हैंडबॉल स्पर्धा में प्रतिनिधित्व कर रही इंशा फातिमा
06-Jan-2026 3:50 PM
राष्ट्रीय हैंडबॉल स्पर्धा में प्रतिनिधित्व कर रही इंशा फातिमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 जनवरी। द न्यू होली फेथ की होनहार छात्रा खिलाड़ी इंशा फ ातिमा पिता इमरान अली का चयन राष्ट्रीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

 खेल का आयोजन चित्तौडग़ढ़-राजस्थान में होगा। उत्कृष्ट खिलाड़ी अपने पिता के प्रोत्साहन द्वारा निरंतर उपलब्धि हासिल कर रही है।

हैंडबॉल खेल में दक्ष इंशा फ ातिमा की इस उपलब्धि पर संस्था के चेयरमैन महेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष कविता पींचा, किशोर शुक्ला, पियूष लूनिया, दिलीप बोथरा, नंदनी चतुर्वेदी एवम प्राचार्य शर्वरी पींचा खेल प्रभारी जगदीश धीवर, समस्त शिक्षक ललिता चंद्राकार, तारा प्रीतपाल सिंग, रुचि साहू, पूजा कामदार, आरती झा ने उज्जवल भविष्य खेल क्षेत्र में अग्रसर होने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट