महासमुन्द

तीन दिन आंदोलन के बाद आज से काम पर लौटे अधिकारी-कर्मचारी
01-Jan-2026 4:14 PM
तीन दिन आंदोलन के बाद आज से काम पर लौटे अधिकारी-कर्मचारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 जनवरी। तीन दिन आंदोलन के बाद आज गुरुवार से काम पर सरकारी अधिकारी-कर्मचारी लौटे। 

ज्ञात हो कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर निश्चितकालीन आंदोलन के तीसरे और अंतिम दिन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक टेकराम सेन एवं महामंत्री दिलीप तिवारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय महासमुंद में हजारों कर्मचारी धरना स्थल लौहिया चौक महासमुंद में सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के हल्ला बोल प्रदर्शन किया। जिला संयोजक टेकराम सेन ने कहा कि पूरे प्रदेश में 4.50 लाख कर्मचारी अधिकारी आंदोलनरत हैं। सरकार का कामकाज ठप्प पड़ा है फिर भी कर्मचारियों के लिये सरकार की ओर से कोई पहल नहीं करना अत्यंत निंदनीय है।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से दिलीप तिवारी, चिन्ताराम साहू, डॉ. रामकुमार चंद्राकर, संदीप तिवारी, दीपक तिवारी, ईश्वर चंद्राकर, एसपी ध्रुव, रमेश भारती, शैलेन्द्र सोनी, नगर पालिका से राजेश सोनी, सिराज बक्स, अविनाश लाल, नंद किशोर, अरुण प्रधान ने एक स्वर में कहा कि यदि सरकार हमारी मांगों को पूर्ण नहीं करती है तो हम जल्दी अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने के लिये बाध्य होंगे।

जिला संयोजक टेकराम सेन ने बताया कि आंदोलनकारियों ने दोपहर 2 बजे रैली निकाल कर कलेक्टर की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर को प्रतिकात्मक रूप से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम सौंपा। तीन दिवसीय आंदोलन को सफल बनाने में अशोक गिरि गोस्वामी, दिलीप तिवारी, संदीप तिवारी, मुकेश साहू, आफरीन, रामेश्वरी साहू, लता वैष्णव, सिराज बक्स, ईश्वर चंद्राकर, उमेश भारती गोस्वामी, बाबूलाल ध्रुव, शिव साहू, संतूराम साहू, राजेश शर्मा, रामकुमार साहू, चमन चंद्राकर,चिन्ताराम साहू, डॉ.रामकुमार चंद्राकर,उमेश साहू,राजेश डड़सेना, ज्योतिष चौधरी,रामनारायण चंद्राकर, भागवत जगत सहित जिला भर के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट