महासमुन्द

उचित मूल्य राशन दुकान का निरीक्षण
01-Jan-2026 4:13 PM
उचित मूल्य राशन दुकान का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 जनवरी। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज वार्ड क्रमांक 17 स्थित शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राशन वितरण व्यवस्थाए स्टॉक की उपलब्धताए पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन वितरण तथा दुकान की साफ. सफाई की स्थिति का जायजा लिया। पालिका अध्यक्ष ने पात्र हितग्राहियों का तत्काल केवायसी करने के निर्देश दिए।

 उन्होंने कहा कि कई पात्र हितग्राहियों के कार्ड में जुड़े सदस्यों का नाम कटने तथा केवायसी के अभाव में राशन कम मिलने की शिकायतें मिल रही है। ऐसे में राशन दुकान में बुलाकर उनकी केवायसी तत्काल करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट