महासमुन्द

मांगों को लेकर पेंशनरों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
31-Dec-2025 4:11 PM
मांगों को लेकर पेंशनरों ने कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,31दिसंबर। छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ एवं मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ संयुक्त राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के संयुक्त आह्वान पर जिला महासमुंद में पेंशनरों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह को जिला अध्यक्ष डॉ. अशोक गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में सौंपा गया।

        इस अवसर पर प्रमुख रूप से टेकराम सेन जिला संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासमुंद, भोजराज पटेल अध्यक्ष सरायपाली, शिव साहू प्रांतीय उपाध्यक्ष, बीआर ध्रुव कार्यालय प्रभारी, बीआर देवांगन सचिव, मनराखन ध्रुव कोषाध्यक्ष सहित सनमान सिंह दीवान, गजानंद चंद्राकर,भाव सिंह नेताम, बंसीलाल चंद्राकर, धनसाय मांझी, सनद यादव, नेहरू लाल नायक, चंद्र बदन मिश्रा, बोधन साहू, संतु साहू एवं अनेक पेंशनर साथी उपस्थित थे।

 उनकी प्रमुख मांगों में विधानसभा चुनाव पूर्व वादों के अनुसार केंद्र शासन की तिथि से महंगाई राहत डीआर का भुगतान, 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन में 20 प्रतिशत वृद्धि, पेंशनरों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, तीर्थ यात्रा योजना में पेंशनरों को शामिल करने, वरिष्ठ नागरिक आयोग का गठन, पंजीकृत पेंशनर संघों को मान्यता, पेंशनर कल्याण मंडल का गठन, रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को पुन: छूट, आयकर में विशेष छूट, पेंशनर की मृत्यु पर आश्रित परिवार को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि, पुरानी पेंशन योजना ओपीएस पुन: लागू करने तथा उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्णय के अनुसार छठवें एवं सातवें वेतनमान के एरियर्स का भुगतान शामिल है।


अन्य पोस्ट